{"_id":"6102eee48ebc3edd393182aa","slug":"one-and-a-half-year-passed-still-waiting-for-medical-college-shamli-news-mrt549616595","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बीता, मेडिकल कॉलेज का अभी भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बीता, मेडिकल कॉलेज का अभी भी इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। डेढ़ साल बाद भी शामली में मेडिकल कॉलेज स्थापना नहीं हो पाई है। पूर्वी यमुना नहर किनारे जिला संयुक्त अस्पताल और सीएमओ कार्यालय के बीच 4.8 हेक्टेयर भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं हुई है। शासन से धनराशि आवंटन की स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
एक मार्च 2020 को सीएम योगी शामली में पुलिस लाइन के शिलान्यास समारोह में आए थे। उन्होंने पीपीपी माडल पर शामली में मेडिकल कॉलेज स्थापना की घोषणा की गई थी। शासन ने जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए भूमि के मामले में आपत्तियों के निस्तारण के लिए भूमि आवंटन की पत्रावली को वापस जिला मुख्यालय भेज दिया था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शामली में मेडिकल कालेज की स्थापना के संबंध में भूमि आवंटन स्वीकृति का पत्र शासन से प्राप्त नहीं हुआ है। शासन से शामली मेडिकल कालेज स्थापना के लिए बजट भी अवमुक्त नहीं हुआ है। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत शामली में मेडिकल कॉलेज पीपीपी माडल में निर्माण होगा। शासन स्तर पर इसकी प्रक्रिया चल रही है।
शामली में पीपीपी माडल आधारित मेडिकल कालेज बनेगा
प्रदेश में 2017 से पहले कुल 12 मेडिकल कॉलेज थे। भाजपा की सरकार आने के बाद 40 नए मेडिकल कॉलेज पीपी माडल प्रस्तावित हैं। जिसमें शामली में पीपीपी माडल शामली मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया शासन स्तर चल रही है। जल्द ही इसके परिणाम आएंगे। - सुरेश राणा, गन्ना एवं चीनी उद्योग उत्तर प्रदेश शासन।