{"_id":"662f8640707af678d503984a","slug":"one-accused-involved-in-anti-village-incident-caught-shamli-news-c-29-1-ktl1001-121340-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अंती गांव की घटना में शामिल एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अंती गांव की घटना में शामिल एक आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
- हमलावरों का साथी युवक भी हुआ था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव अंती में तीन दिन पूर्व हुई फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपी काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को हमलावरों के साथी युवक को भी गोली लगने की जानकारी हुई है। उधर, हमलावरों के साथ आया युवक भी घायल बताया जा रहा है।
गांव अंती में तीन दिन पूर्व हुई फायरिंग की घटना में गांव निवासी निक्की के पेट में गोली लगी थी। वहीं दो अन्य युवक मोंटी और मनोज भी घायल हो गए थे। घायलों को प्राथमिक उचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था। घायल निक्की के भाई रीनू ने खतौली निवासी बबित आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि इस घटना में शामिल बबित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना में शामिल पल्लवपुरम निवासी एक युवक के कूल्हे में गोली लगने से घायल होने की जानकारी मिली है। हमलावरों के साथ आए गोली लगने से घायल युवक को हमलावर गांव से उठा कर अपने साथ ले गए थे। हमलावरों के घायल साथी की तलाश की जा रही है। साथ ही इस घटना में फरार अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।