{"_id":"5f32e3b28ebc3e3d16784d9b","slug":"on-the-second-day-of-the-camp-293-vendors-registered-shamli-news-mrt4958115149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप के दूसरे दिन 293 वेंडरों ने कराएं रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप के दूसरे दिन 293 वेंडरों ने कराएं रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
कैंप के दूसरे दिन 293 वेंडरों ने कराए रजिस्ट्रेशन
शामली। सरकार की प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का लोन लेने के लिए पालिका में लगाए गए पथ विक्रेता रजिस्ट्रेशन कैंप के दूसरे दिन 293 लोगों ने पंजीकरण कराया। पहले दिन 95 वेंडरों ने अपने रजिस्ट्रेशन कराए थे।
सरकार ने स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार तक का लोन दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए स्ट्रीट वेंडरों को नगर निकाय में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। शासन से नगरपालिका शामली को 3217 स्ट्रीट वेंडरों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य मिला है। नगरपालिका शामली में पहले से 572 स्ट्रीट वेंडर पंजीकृत है। वेंडरों के रजिस्ट्रेशन के लिए पालिका ने सोमवार से दो दिवसीय पथ विक्रेता रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया। रजिस्ट्रेशन कर रहे पालिका कर्मचारी दीपक कुमार ने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार को 293 वेेंडरों से रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि पहले दिन 95 वेंडरों ने रजिस्स्ट्रेशन कराया था। इस तरह से दो दिन के कैंप में 388 वेंडरों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं।