फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On Rakshabandhan, the markets glowed, the faces of the shopkeepers blossomed

रक्षाबंधन पर बाजारों में रौनक, दुकानदारों के चेहरे खिले

Sat, 21 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, the markets glowed, the faces of the shopkeepers blossomed
शामली में रक्षाबंधन पर राखी की खरीदारी करती युवतियां। - फोटो : SHAMLI
रक्षाबंधन पर बाजारों में रौनक, दुकानदारों के चेहरे खिले
विज्ञापन

शामली/कैराना। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षा बंधन रविवार को मनाया जाएगा। हर कोई रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा हैं, वहीं बाजारों में भी रक्षाबंधन को लेकर काफी रौनक है। बहनें अपने भाईयों के लिए रंग-बिरंगी राखियों की खरीददारी में जुटी हुई हैं।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षा बंधन पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। वर्तमान समय में बाजारों में जगह-जगह राखियों की स्टालें लग चुकी हैं। दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ रही हैं। इस बार बाजार में राखियों की कुछ नई वैरायटी भी आई हैं, जो बेहद लुभाने वाली हैं। लोगों को भी इन राखियों के प्रति काफी क्रेज है। इस बार राखियों पर विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां लगाई गई हैं। अधिकांश राखियों पर भगवान गणेश हनुमान की मूर्तियां लगी हैं। इन राखियों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शहर के बाजारों में रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर भीड़ देखी गई। शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, नगर पालिका रोड, हनुमान रोड आदि स्थानों पर राखियों की दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन

वहीं, कैराना के बाजार रंग-बिरंगी स्वदेशी राखियों से सज गए हैं। पुराना बाजार, चौक बाजार, मीना मार्केट सहित अन्य स्थानों पर कॉस्मेटिक की दुकानों पर मन को भाने वाली रंग-बिरंगी राखियां सज गई हैं। बहने भाई की कलाई के लिए विभिन्न डिजाइन वाली राखियां पसंद कर रही हैं। बाजार में सादी राखी, रेशम, डायमंड वर्क आदि राखियां पसंद की जा रही हैं। राखी विक्रेता सुभाष ने बताया कि पिछले दो साल के मुकाबले अबकी बार राखियों की खरीदारी बढ़ी है। उनके पास 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक की अच्छी स्वदेशी राखियां मौजूद है। सरकार ने रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म कर अच्छा किया। इससे कारोबार में और इजाफा होने की संभावना बन गई हैं। इसके अलावा बाजारों में चांदी की राखियों की भी मांग बढ़ी है।

शामली में रक्षाबंधन पर राखी की खरीदारी करती महिला।

शामली में रक्षाबंधन पर राखी की खरीदारी करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में रक्षाबंधन पर राखी की खरीदारी करती महिलाएं।

शामली में रक्षाबंधन पर राखी की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed