{"_id":"67e991889bb2b244ba0ecbb4","slug":"on-eid-shehzad-will-serve-buckwheat-pakodas-to-vedpal-instead-of-sir-shamli-news-c-26-1-sal1002-139411-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ईद पर वेदपाल को सीर नहीं, कूट्टू की पकौड़ी परोसेंगे शहजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ईद पर वेदपाल को सीर नहीं, कूट्टू की पकौड़ी परोसेंगे शहजाद
विज्ञापन
ईद की खबर से संबंधित...अनुराग शर्मा और अरमान राणा।
- फोटो : संवाद
शामली। जिले में एक दूसरे के साथ मिलकर तीज-त्योहार मनाएं जाते हैं। घर बुलाकर दावत देते हैं, लेकिन इस बार ईद के दिन नवरात्र का व्रत भी है, ऐसे में बहुत से लोगों ने अपने हिंदू दोस्तों को ईद की दावत देेने के लिए अपने मेन्यू में ही बदलाव कर दिया है। इस बार ईद पर व्रत रखने वाले हिंदू मित्रों को सीर और खीर नहीं बल्कि फल और कूट्टू की पकौड़ी की दावत दी जाएगी। मखाने और ड्राई फ्रूट की पंजीरी का भी इंतजाम किया गया है।
गोहरनी गांव के प्रोपर्टी डीलर शहजाद और अध्यापक वेदपाल सिंह की दोस्ती जगजाहिर है। ईद, होली, दीवाली मिलकर मनाते हैं। शहजाद ने बताया कि इस बार नवरात्र के दिन ही ईद है। उनके दोस्त का व्रत होने की वजह से वह सीर और खीर नहीं खाएंगे उनके लिए फल, कुट्टू की पकौड़ी, चिप्स, ड्राई फ्रूट की व्यवस्था की है।
मिसाल है अरमान और अनुराग की दोस्ती
सलेक विहार निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अरमान राणा और वीवी इंटर कॉलेज के अध्यापक अनुराग शर्मा की दोस्ती की हर कोई मिसाल देता है। अरमान ने बताया कि इस बार नवरात्र के कारण ईद पर अनुराग और अन्य हिंदू दोस्तों के लिए कुट्टू के आटे की बनी खाद्य सामग्री के अलावा चिप्स, ड्राई फ्रूट्स की पंजीरी बनवाई है।
विज्ञापन
खालिद ने पवन के लिए बनवाए ड्राईफ्रूट आइटम
गांधी चौक निवासी बिजनेसमैन खालिद और डॉ. पवन कुमार का परिवार भी सभी त्योहार मिलकर मनाते हैं। खालिद ने बताया कि इस बार नवरात्र के कारण ईद पर पवन और अन्य हिंदू मित्रों के लिए सीर के बजाए फल, ड्राई फ्रूट की व्यवस्था रहेगी। जिनका व्रत नहीं होगा उनके लिए सीर भी उपलब्ध रहेगी।
जाविल ने राकेश के लिए बनवाई लोकी की लौज
कैराना के डॉ. जाविल और शामली की टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले राकेश शर्मा की दोस्ती भी किसी मिसाल से कम नहीं है। जाविल ने इस बार नवरात्र के कारण ईद पर सीर के साथ-साथ कुट्टू के आटे से बनी खाद्य सामग्रियों की व्यवस्था की है। मिठाई में लोकी की लोज आदि तैयार कराया है।

ईद की खबर से संबंधित...अनुराग शर्मा और अरमान राणा।- फोटो : संवाद