{"_id":"63a89f246df4c81eae1abd36","slug":"old-woman-dies-due-to-tempo-overturning-two-injured-shamli-news-mrt6192875183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: टेंपो पलटने से 62 वर्षीय वृद्धा की मौत, दो घायल,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: टेंपो पलटने से 62 वर्षीय वृद्धा की मौत, दो घायल,
विज्ञापन
कैराना में टेंपो पलटने से वृद्धा की मौत के बारे में जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : SHAMLI
टेंपो पलटने से वृद्धा की मौत, दो घायल
कैराना (शामली)। पानीपत मार्ग पर आगे चल रहे टेंपो से अचानक नीचे गिरे सामान को बचाने के चक्कर में एक टेंपो डिवाइड से टकरा कर पलट गया। हादसे में टेंपो के नीचे दबकर एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कांधला तिराहे से एक टेंपो सवारियां लेकर पानीपत के लिए जा रहा था। पानीपत रोड पर पंजीठ तिराहे के पा आगे चल रहे दूसरे टेंपो के ऊपर रखा सामान का प्लास्टिक का बोरा अचानक नीचे गिर गया, जिसे बचाने के प्रयास के दौरान टेंपो डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। इस दौरान टेंपो में बैठी 62 वर्षीय महिला टेंपो के नीचे दब गई, जबकि लक्ष्मण व हरीशचंद्र निवासीगण गांव खराना थाना कुदरा जिला भभुवा बिहार घायल हो गए। राहगीरों ने महिला व दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक्सरे की सलाह दी गई। घायल युवक पानीपत जिले के कुराड़ में फैक्टरी में काम करते हैं। वह किसी कार्य से कैराना आए थे और लौट रहे थे। टेंपो में करीब दस यात्री सवार थे। हादसे में अन्य यात्री बाल-बाल बच गए, जो बाद में बस से हरियाणा के लिए रवाना हो गए। हादसे के बाद दोनों टेंपो के चालक फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम सीएचसी में पहुंची तथा मृतका के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया।
कुछ देर बाद गांव मवी निवासी जगवीर ने शामली मोर्चरी पहुंचकर मृतका की शिनाख्त करते हुए बताया कि मृतका का नाम मंगती है तथा उसकी समधन हैं। वह मुजफ्फरनगर के थाना भौराकलां के गांव चिरौली की रहने वाली थी और आज वह मवी अपने समधियाना आ रही थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिनाख्त हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।