फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old man's body found in a ditch, family members expressed fear of murder

वृद्घ का शव खाई में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 20 Mar 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Old man's body found in a ditch, family members expressed fear of murder
कांधला। क्षेत्र के गांव किवाना में 75 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने वृद्ध की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव किवाना में कृष्णा नदी के समीप खाई में एक युवक 75 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकलवा कर पहचान के प्रयास किए। कई घंटे के बाद उसकी पहचान गांव किवाना निवासी 75 वर्षीय विशंभर पुत्र फूल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वृद्ध घर से खेत पर जाने के लिए निकला था, कई घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचा। उन्होंने खेत व आसपास क्षेत्र में काफी खोजबीन भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पत चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed