फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old age pension sent to the account of 44640 beneficiaries

44640 लाभार्थियों के खाते में भेजी वृद्धावस्था पेंशन

Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Old age pension sent to the account of 44640 beneficiaries
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग की राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के लाभार्थियों के खाते में पेंशन की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों से संवाद किया। लाभार्थियों से पेंशन, राशन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट एनआईसी के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर, सीएमओ शंभू नाथ तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा सहित वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद सुना। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक जनपद कुल 23287 नवीन पेंशन स्वीकृत की गई। वर्तमान में जनपद में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की कुल संख्या 44640 है। सभी वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के खाते में आज मुख्यमंत्री ने 500 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रथम त्रैमासिक धनराशि अंतरित की। डीएम ने कहा कि किसी लाभार्थी यदि कोई समस्या हो तो उसके संबंध में कभी भी अवगत करा सकता है।
विज्ञापन

----------------------
100 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
शामली। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र पर 100 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजकीय फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी एसके सिरोही ने बताया कि प्रशिक्षण में 30 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। मौके पर सभासद निशी सिंघल, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी सहारनपुर मधु चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार एवं सहायक दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed