फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers find out the root lock

मिल अफसरों को बाहर कर जड़ दिया ताला

Mon, 11 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 11 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
शामली। गन्ना मूल्य का भुगतान ना होने की वजह से आक्रोशित किसानों का गुस्सा भड़क उठा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में किसानों ने शामली शुगर मिल में पहुंचकर प्रदर्शन किया और अफसरों को बाहर निकालकर दफ्तरों में तालाबंदी कर दी। वहीं, जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया तथा डीसीओ को भी अपने बीच बैठाकर खरी खोटी सुनाई। बाद में डीएम से वार्ता होने पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

 

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष जावेद तोमर, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार और जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद के नेतृत्व में नगर पालिका सभागार में किसानों की मीटिंग हुई। वहां विचार विमर्श करने के बाद सभी लोग इकट्ठा होकर शामली शुगर मिल पहुंचे।

विज्ञापन

 

शुगर मिल के वाइस प्रेसीडेेंट के ऑफिस में मौजूद महाप्रबंधक आरएस सहरावत तथा कार्यालय के समस्त स्टाफ को दफ्तर से बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। करीब आधा घंटे तक अफसरों और किसानों की बीच कहासुनी होती रही। किसानों का कहना था कि गन्ना मूल्य भुगतान कराओ, अन्यथा अफसरों को दफ्तरों में नहीं बैठने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

काफी देर बहस होने के बाद मिल अफसरों ने जल्दी ही भुगतान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। इस दौरान जावेद तोमर, कुलदीप पंवार, देशपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, कपिल खाटियान, प्रदीप त्यागी, शहजाद लुहारी, ओमवीर पटवारी, हाजी इकराम, अमित निर्वाल, सचिन खाटियान, अक्षय राणा, मिर्जा अशफाक, राजप्रकाश, धीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed