फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Odif declared 84 villages, the village head honored

ओडीएफ घोषित 84 गांवों के ग्राम प्रधान सम्मानित

Sat, 19 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 19 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Odif declared 84 villages, the village head honored
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सहारनपुर मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने विश्व शौचालय दिवस पर मिशन क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शामली तथा थानाभवन ब्लाक के 84 गांवों को ओडीएफ होने पर ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि स्वच्छता के लिए चले इस मिशन को अनवरत रखें और किसी को भी खुले में शौच न करने दें।

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में थानाभवन ब्लाक क्षेत्र के 50 और शामली क्षेत्र के 34 ग्राम पंचायतों के शत प्रतिशत ओडीएफ घोषित होने पर प्रधानों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि जो मुकाम हासिल किया है, उसे आगे बढ़ाए तथा गांव में निर्माण हुए सभी शौचालयों का शत प्रतिशत उपयोग कराएं। ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में हमारा सजग होना जरूरी है, हमें अपने सोच परिवर्तन के साथ हर घर में इज्जत घर का निर्माण कराना होगा। उन्होंने कहा कि अब ग्राम और शहर में कोई अंतर नहीं है। गांव भी सभी सुविधाओं से परिपूर्ण हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायतों के ओडीएफ घोषित होने के साथ-साथ जनपद के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में शौचालयों का निर्माण कराकर इन्हें आकर्षक वॉल पेंटिंग और संदेशप्रद स्लोगनों द्वारा विकसित किया जाए। 


डीएम ने आश्वस्त किया कि 31 दिसंबर तक जनपद के सभी 230 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करा दिया जाएगा। प्रतिनिधि वकील अहमद ने स्वच्छता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed