फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Objections reached beyond 300, the date is likely to increase

आपत्तियां पहुंचीं 300 के पार, तिथि बढ़ने के आसार

Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Objections reached beyond 300, the date is likely to increase
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से शामली महायोजना 2031 में खामियां ज्यादा उजागर होने के बाद आपत्तियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। 31 मार्च को अंतिम दिन महायोजना 2031 में आपत्तियों की संख्या 300 के पार पहुंच गई हैं। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की मांग पर प्राधिकरण आपत्ति दर्ज कराने की तिथि बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण शामली महायोजना 2031 पर गत सात जनवरी से आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। दस फरवरी को विधानसभा चुनाव और दस मार्च को मतगणना के मद्देनजर तिथि पांच मार्च को आपत्ति दाखिल करने की 31 मार्च निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

महायोजना में भारी खामियों के विरोध में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट दो बार विकास प्राधिकरण के शामली कार्यालय का घेराव प्रदर्शन कर चुके हैं। महायोजना में खामियों के विरोध में आई आपत्तियों को स्वीकार करते हुए मौके पर जाकर महायोजना का परीक्षण करने और खामियों को दुरुस्त करने, आपत्ति दर्ज की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। समस्या समाधान न करने पर एक अप्रैल से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के शामली कार्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायोजना में खामियों के विरोध में प्राधिकरण के शामली कार्यालय आपत्तियों का अंबार लग गया। तीन दिन पूर्व महायोजना में आपत्तियों की संख्या 207 बताई जा रही थीं। दो दिन में आपत्तियां 300 के पार पहुंच गई हैं। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट ने बताया कि यदि तिथि नहीं बढ़ाई गई, तो शुक्रवार को प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद का कहना है कि शामली महायोजना में आपत्तियां का समय बढ़ाने का अनुरोध मिला है। डीएम मुजफ्फरनगर को फाइल भेजी है, तिथि बढ़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed