फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Oath was administered to the new executive of Bharat Vikas Parishad

Shamli News: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Mon, 12 Jun 2023 05:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Oath was administered to the new executive of Bharat Vikas Parishad
-शहर के सिटी ग्रीन में हुआ अधिष्ठापन कार्यक्रम, बच्चों ने प्रस्तुति से बांधा समां
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर के सिटी ग्रीन में भारत विकास परिषद का अधिष्ठापन कार्यक्रम हुआ, जिसमें नई कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही जरूरतमंदों की सेवा करने का भी संकल्प दिलाया। इससे पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

भारत विकास परिषद के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थापक अध्यक्ष विनोद गोयल एडवोकेट, प्रांतीय अध्यक्ष आरके सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष संदीप जैन, प्रांतीय वित्त सचिव शशीकांत, क्षेत्रीय मंत्री विनीत संगल, प्रांतीय महिला संयोजिका रेनू कंसल ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष संदीप जैन ने 2023-2024 के लिए अध्यक्ष राजकुमार कुच्छल, सचिव रामकुमार वर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार कुच्छल, महिला संयोजिका सरोज कुच्छल को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में देवी उमरा कोर विद्यालय बनत के बच्चों ने स्वागत गीत, योग कार्यक्रम का प्रस्तुत किए। प्रांतीय अध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत सामाजिक एवं जरूरतमंदों की सेवा करता है। विशेषकर दिव्यांगों की सेवा करना अपना धर्म मानता है। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को विशेष प्रोत्साहन देता है। महिला संयोजिका रेनू कंसल ने महिलाओं को आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला महिला संयोजिका दीपशिखा चौधरी ने कहा कि सभी को समाज हित के कार्य के बारे में सोचना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राजीव मलिक ने किया। डॉ. राजेंद्र गोयल, अनुज जैन, राजकुमार जैन, मुकेश गर्ग एडवोकेट, अरिहंत जैन, देवेंद्र राणा प्रधानाचार्य देवी उमरापुर बनत, राजीव जैन, नवीन सिंघल, डॉ. दीपक मित्तल, रवि संगल, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---


दीपक गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed