फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Oath of office and secrecy administered to the chairman and members

Shamli News: नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Sat, 27 May 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 27 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Oath of office and secrecy administered to the chairman and members
गढीपुख़्ता सर्व हितकारी कन्या इंटर कालेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित चेयरमैन
शामली, कैराना। नवनिर्वाचित चेयरमैन व 28 सभासदों को एसडीएम ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और रालोद नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम निकिता शर्मा ने अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित चेयरमैन शमशाद अंसारी व सभी 28 वार्डों के सभासदों को विधि विधान के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन की बहन एवं सपा नेत्री इकरा हसन, भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, कांग्रेस नेता आलम चौधरी व रालोद नेता इस्लाम चौधरी शामिल हुए।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन नगरपालिका पहुंचे तथा अपने कार्यालय में बैठकर कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सभी 28 सभासदों के साथ मिलकर काम करेंगे। जहां जहां काम की जरूरत हैं उसे मिलजुल कर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंच पर इकरा हसन के आते ही बीजेपी नेता ने छोड़ा मंच
कार्यक्रम के अनुसार ठीक सवा 11 बजे एसडीएम निकिता शर्मा शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची। उसके बाद सपा नेत्री इकरा हसन पहुंची तथा इकरा हसन एसडीएम की बराबर में लगाई गई कुर्सी पर बैठ गई। वहीं पहले से मंच पर पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान इकरा हसन के आते ही शपथ ग्रहण से पहले ही मंच छोड़कर चले गए।
- शपथ ग्रहण समारोह में बिगड़ी व्यवस्था
शपथ ग्रहण समारोह में वैसे तो चेयरमैन शमशाद अंसारी व सभी सभासदों के साथ काफी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे। कॉलेज के ग्राउंड में लगाई गई कुर्सियां भर जाने के बाद अन्य लोग स्टेज के आसपास खड़े रहे। शपथ ग्रहण करने के बाद कुछ युवक स्टेज पर चढ़ गए। जहां पर नवनिर्वाचित चेयरमैन शमशाद अंसारी के साथ सेल्फी खींचने की होड़ लग गई। इसी दौरान कुछ युवकों ने वहां पर लगे सजावटी गुब्बारे व फूलों की मालाएं तोड़ कर हवा में उछाल दी।
- 10 महिला सभासदों ने ली शपथ
सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका के 25 वार्डाें से बढ़कर 28 वार्ड हो गए हैं। इस बार कई युवा चेहरे सभासद बने हैं तो वहीं 28 में से 10 महिला सभासद निर्वाचित हुई हैं। शपथ ग्रहण में सभी महिला सभासद पहुंची। जहां पर कुछ महिलाओं ने बुर्के व कुछ महिलाओं ने साड़ी के घूंघट में शपथ ली।
- नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासदों को दिलाई गोपनीयता की शपथ

कांधला। नगर पालिका परिषद के मैदान में नवनिर्वाचित चेयरमैन व 25 सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर तीन बजे आयोजित किया गया। एसडीएम कैराना निकिता शर्मा ने पहले नवनिर्वाचित चेयरमैन नजमुल इस्लाम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद शपथ समारोह में पांच-पांच सभासदों के समूह को शपथ दिलाई। प्रथम बार निर्वाचित महिला सभासदों में शपथ ग्रहण को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। समारोह में बड़ी संख्या में नगर के लोग मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने नवनिर्वाचित चेयरमैन नजमुल इस्लाम को पुष्प भेंट कर पालिका प्रशासन की ओर से स्वागत किया। शपथ समारोह में इकरा हसन, सपा जिला अध्यक्ष सुधीर पंवार, नरेश सैनी, मियां बदर इस्लाम, शहजाद, आसिफ मिर्जा, ईश्वर दयाल कसंल, सुभाष मलिक, कुलदीप पंवार, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार भारसी आदि मौजूद रहे।
- अध्यक्ष और 11 सभासदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
गढ़ीपुख़्ता। कस्बे के सर्व हितकारी कन्या इंटर काॅलेज प्रांगण में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह रहे। एसडीएम ऊन विजय शंकर मिश्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार व 11 सभासदों को शपथ दिलाई। सभासदों में कर्मवीर, अंजू देवी, जम्मो, नजाकत, महबूब अली, मुकेश चौधरी, प्रवीण, नरेंद्र गोयल, रेशमा, अमित सैनी, अतीक खान आदि शामिल रहे।
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुज चौधरी, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, नवाब मियां, बाबा शौकिंद्र, राजेंद्र सिंह दोघट, देवराज पहलवान, कुलदीप तोमर प्रमुख, उमेश पंवार जिला पंचायत सदस्य, अरविंद पंवार जिला पंचायत सदस्य, चेयरमैन बीपैक्स गढ़ीपुख्ता मनोज राणा, पूर्व चेयरमैन अली हसन, पूर्व नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल राजेंद्र शर्मा, प्रदीप संगल, एडवोकेट राहुल चौधरी, रविंद्र पवार, नरेश गोयल, अशोक वर्मा, डॉ. गजेंद्र आदि गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
-
बनत के नगर पंचायत बोर्ड का हुआ गठन
शामली। नगर पंचायत बनत कार्यालय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुसुम देवी और 14 सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रसन्न चौधरी मुख्य अतिथि रहे।

एसडीएम सदर उद्भव त्रिपाठी ने पहले अध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभासद उमा, दीपक कुमार, शर्मिला, अजय कुमार, शहनाज, नीरज कुमार, कल्लू, हरवीर सिंह, इकराम अली, मोहम्मद ख्वाजा, योगेंद्र शर्मा, पूजा, अमरेश और सुनीता को शपथ दिलाई। विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि बनत में डबल इंजन की सरकार बन गई है। नगर पंचायत स्तर से और विधायक निधि से साथ मिलकर विकास कार्य कराए जाएंगे। चेयरपर्सन पति धर्मवीर सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कस्बे के विकास में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में विजय कौशिक, वीर सिंह मलिक, पूर्व चेयरमैन जैंतरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

गढीपुख़्ता  सर्व हितकारी कन्या इंटर कालेज  में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित चेयरमैन

गढीपुख़्ता सर्व हितकारी कन्या इंटर कालेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित चेयरमैन

गढीपुख़्ता  सर्व हितकारी कन्या इंटर कालेज  में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित चेयरमैन

गढीपुख़्ता सर्व हितकारी कन्या इंटर कालेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed