{"_id":"5c76c365bdec22270f4fdd48","slug":"nyaayak-karya-se-virat-rahe-adivakta","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्यों से विरत रहे जिले के अधिवक्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्यों से विरत रहे जिले के अधिवक्ता
Wed, 27 Feb 2019 11:15 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर, कैराना में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। दोपहर 12 बजे के लगभग जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में एडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय विधि मंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में जिले के अधिवक्ताओं ने जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंड पीठ की स्थापना की मांग की है। उधर कैराना बार भवन में अधिवक्ताओं की एक बैठक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता व महासचिव नसीम अहमद के संचालन में आयोजित की गई। जिसमें संघर्ष समिति के आह्वान पर न्यायालयों में न्यायिक कार्यों से विरत रहने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने सरकार से हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग की। इस दौरान कैराना जिला मुख्यालय के अधिवक्तागण मौजूद रहे।