{"_id":"61eef68fda0fcc5ba71e1c12","slug":"number-of-patients-increased-with-the-outbreak-of-cold-shamli-news-mrt574605684","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के प्रकोप के साथ बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के प्रकोप के साथ बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के प्रकोप के साथ बढ़ी मरीजों की संख्या
कैराना। शीतलहर के साथ-साथ तीन दिन बारिश के बाद सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। सर्दी के प्रकोप के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार, बदन दर्द, नजला खांसी के मरीज पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने सभी मरीजों की कोविड की जांच कराने के बाद दवाइयां वितरित की गई।
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव होने से सर्दी-जुकाम, बुखार व बदन दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। जिसके चलते कैराना सरकारी अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार के हैं। अस्पताल की ओपीडी में ज्यादा मरीजों के पहुंचने से चिकित्सकों व स्टाफ पर काम का दबाव बढ़ गया है। डॉक्टर विकास कुमार ने बताया कि सर्दी के प्रकोप के कारण बुखार, शरीर दर्द, नजला खांसी के मरीज अधिक हैं। सभी मरीजों की सबसे पहले कोविड की जांच कराई जा रही है और सभी को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के भी सलाह दी जा रही है।