फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Number of patients increased in health fair, 568 got treatment

आरोग्य मेले में बढ़ी मरीजों की संख्या, 568 को मिला उपचार

Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Number of patients increased in health fair, 568 got treatment
शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। आरोग्य मेेले में 568 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। पिछली बार के मुकाबले इस बार आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या ज्यादा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हर रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया जाता है। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोग्य मेले में 27 चिकित्सक और 99 पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती रही। मेले में 213 पुरुष, 296 महिला औरर 59 बच्चों की जांच कर उपचार दिया गया। सभी मरीजों को दवा उपलबध कराई गई। आरोग्य मेले में 148 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। आरोग्य मेले में ज्यादातर मरीज सामान्य बीमारी वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के रहे। सबसे ज्यादा मरीज 72 मरीज हरड़ फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जबकि सबसे कम चार मरीज फुगाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। पिछले रविवार को हुए आरोग्य मेले में 425 मरीज पहुंचे थे। इस बार 143 मरीज ज्यादा रहे। इससे पहले हुए आरोग्य मेलों में भी मरीजों की संख्या 500 से कम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed