फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Number of passengers remained less at the bus stand due to coldNumber of passengers remained less at the bus stand due to cold

Shamli News: ठंड के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या रही कम

Fri, 02 Feb 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Number of passengers remained less at the bus stand due to coldNumber of passengers remained less at the bus stand due to cold
शामली। रात में बारिश और दिन में घटा छाए रहने के कारण रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या कम रही। बस अड्डे पर इक्का-दुक्का ही बस नजर आईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके चलते दोपहर 11 बजे भी रोडवेज बस अड्डे पर दो से तीन बसें ही नजर आईं। वहीं अन्य दिनों में अड्डे पर बसों का हाउसफुल रहता था। मेरठ को जाने वाली बसों की संख्या भी दो से तीन रहती थी, जबकि मौसम खराब होने के कारण सवारियों और बसों का टोटा रहा। मेरठ के लिए केवल एक बस खड़ी नजर आई, उसमें भी तीन से चार सवारी बैठी थीं। मुजफ्फरनगर रोड पर चलने वाले परिचालक शाहिद ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण सवारी काफी कम हैं। आज हर रूट की बसें काफी कम है। वहीं स्टेशन अधीक्षक चौहान का कहना है कि कुछ तो मौसम खराब है, कुछ महीने का अंत चल रहा था। इसके चलते कुछ चालक और परिचालक अवकाश पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed