फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Number of female patients in health fair is high

स्वास्थ्य मेले में महिला मरीजों की संख्या रही अधिक

Sun, 07 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Number of female patients in health fair is high
जलालाबाद में आयोजित आरोगय मेले में भाग लेते स्वास्थ्य विभाग के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1308 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। मेले में पुरुष के मुुकाबले महिला मरीजों की संख्या अधिक रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से हर रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना काल के बाद जनवरी माह में फिर से स्वास्थ्य मेले लगाए जा रहे हैं। जिले में तीन नगरीय समेत सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला लगाया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 1308 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें पुरुष 470, महिला मरीज 683 और 155 बच्चों को उपचार दिया गया। मेले में 116 लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। हरड़ फतेहपुर पीएचसी पर सबसे ज्यादा 111 मरीज पहुंचे। दूसरे नंबर पर केरटू पीएचसी पर 88 मरीजों का उपचार हुआ। सबसे कम 16 मरीज भनेड़ाजट पीएचसी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
65 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
शामली। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बाल विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान 65 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। 239 गर्भवती, 217 धात्री महिलाओं, 80 किशोरियों का और 274 महिलाओं स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। 97 महिलाओं के खून का जांच की गई और 184 बच्चों का वजन लिया गया। 37 बच्चों का टीकाकरण और 133 महिलाओं व किशोरियों को आयरन की गोली का वितरण किया गया।

--
स्वास्थ्य मेले की स्थिति
चिकित्सक : 36
पैरा मेडिकल स्टाफ : 148
पुरुष मरीज : 470
महिला मरीज : 683
बच्चे : 155
गोल्डन कार्ड : 116
----
कस्बे में 86 मरीजों का उपचार
जलालाबाद। मोहल्ला रामरतन मंडी स्थित पीएचसी पर आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। मेले में महिला चिकित्सक डॉक्टर सलमा, शबाना, एलोपैथी के डॉक्टर विक्रम, आयुर्वेद होम्योपैथी के डॉ. सुरेंद्र कुमार ने मरीजों की जांच की। नर्स सुप्रिया व एएनएम रविता ने टीकाकरण किया। फार्मेसिस्ट मुकेशव् कुमार ने दवा वितरित की गई। खून बलगम की जांच के लिए विशेषज्ञ मौजूद रहे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार की जानकारी दी। मेला प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 86 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed