फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now you will not get admission in class 9 to 11 without PAN number

Shamli News: अब कक्षा नौ से 11वीं में बिना पैन नंबर के नहीं मिलेगा दाखिला

Sat, 19 Jul 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Now you will not get admission in class 9 to 11 without PAN number
- माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नए आदेश किए जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहली बार कक्षा नौ और 11वीं के पंजीकरण में पेन नंबर को अनिवार्य कर दिया गया है। दाखिला लेने से पहले सभी को पेन नंबर जरूर देना होगा।
विद्यालयों में कक्षा नौ और 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण के लिए छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण के लिए छात्र-छात्रा की विद्यालय पंजीकरण संख्या की फोटो भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य है कि इससे विद्यार्थियों की पहचान आसानी से हो सकेगी। साथ ही शैक्षणिक रिकॉर्ड को ट्रैक भी किया जा सकता है। एसआर मांगने से पंजीकरण में फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलेगी। हालांकि इस नई व्यवस्था से दिक्कतें भी आएंगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अब कक्षा नौ व 11 के पंजीकरण व प्रवेश में भी पेन नंबर अनिवार्य कर दिया है। बिना इसके प्रवेश नहीं होंगे। मौजूदा समय में माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अधिकतर छात्र-छात्राएं ऐसे विद्यालयों में पहुंच रहे हैं, जिनके पेन नंबर नहीं बने है। आरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि कक्षा नौ में पंजीकरण कराने के लिए कुछ छात्र ऐसे आ रहे है, जिनके पास पेन नंबर नहीं हैं। इस वजह से उनका दाखिला करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन्होंने कहा
नए शासनादेश के तहत अब बिना पेन नंबर के छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ व 11वीं में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शासनादेश से सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है। हालांकि जनपद में काफी बच्चे बिना पेन नंबर के हैं। - जेएस शाक्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed