{"_id":"677188ba5cf00667fe0f2cfd","slug":"now-the-fun-is-over-board-exam-students-are-busy-preparing-shamli-news-c-26-1-aur1003-134315-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अब मस्ती खत्म, तैयारी में जुटे बोर्ड परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अब मस्ती खत्म, तैयारी में जुटे बोर्ड परीक्षार्थी
Sun, 29 Dec 2024 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षाओें की समय सारिणी पहले ही जारी कर चुकी है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मौज मस्ती बंद कर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। विद्यालय कोचिंग के अलावा इंटरनेट की भी मदद विद्यार्थी ले रहे है। तैयारी के लिए छात्रों ने समय सारिणी भी बनाई है।
जनपद में इस बार 35 परीक्षा केंद्रों पर 24 हजार 126 हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। विद्यार्थियों में कहीं उत्साह तो कहीं बेचैनी देखने को मिल रही है। राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉक्टर अमित मलिक ने कहा कि बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जो भी तैयारी कर रहे हैं मन लगाकर करें। विषय पर ध्यान दें और मन को एकाग्र रखते हुए पढ़ाई करें। टाइम टेबल जरूर बनाएं, इसमें समय प्रबंधन में बहुत मदद मिलेगी।
क्या कहते है बोर्ड परीक्षार्थी
-सभी विषयों की अच्छे से तैयारी कर रहे है। कोई कोचिंग नहीं लगाई है। घर पर ही इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई कर रहा है। परीक्षा को लेकर टेंशन तो होती ही है, लेकिन उम्मीद है कि अच्छे अंक लाएगा। -आरव देशवाल, कक्षा 12
विज्ञापन
-स्कूल पढ़कर आते है और घर पर तैयारी कर रहें है। इसके अलावा इंटरनेट से विज्ञान, गणित की अधिक जानकारी ले रहे है। कोचिंग की अपेक्षा इंटरनेट से ज्यादा अच्छे तरीके से समझ में आ जाता है। -अस्वित, कक्षा 10
-विद्यालय में हमारे अध्यापक अच्छी पढ़ाई कराते हैं। जिससे किसी कोचिंग की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। कभी-कभी गूगल या यूट्यूब से जरूर विज्ञान और गणित के कुछ संदेह का समाधान प्राप्त कर लेते हैं।-मुकुल शर्मा, कक्षा 10
-स्कूल के साथ ही घर पर पढ़ाई करता है। एक समय सारिणी बना ली है, उसके अनुसार शाम को लिखता है और सुबह जल्दी उठकर पढ़ता व याद करता है। इससे अच्छी तैयारी हो रही है।- विशेषपाल, कक्षा 12