{"_id":"5e63f2c28ebc3ef403732207","slug":"now-preparations-for-evaluation-of-answer-books-start-shamli-news-mrt472708545","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। होली के बाद 11 मार्च को जिले से उत्तर पुस्तिकाएं दूसरे जिलों को भेज दी जाएगी। जनपद में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र आरके इंटर कालेज शामली में 16 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 18 मार्च से शुरू होकर छह मार्च तक चली। जिले की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं आरके इंटर कालेज शामली में बनाए गए संकलन केंद्र पर रखी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की तैयारी शुरू हो गई है। होली के बाद 11 मार्च को संकलन केंद्र में रखी गई उत्तर पुस्तिकाओं को बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार दूसरे जिलों में रवाना कर दिया जाएगा। आरके इंटर कालेज शामली को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। 12 या 13 मार्च से बाहर के जिलों की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचनी शुरू हो जाएगी। 16 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षकों की ड्यूटी बोर्ड मुख्यालय से ही लगाई जाएगी।
सीबीएसई में मूल्यांकन को पहुंचनी शुरू हुईं उत्तर पुस्तिकाएं
शामली। सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। दूसरे रीजन से आने वाली सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में दो मूल्यांकन केंद्र सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली और सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली को बनाया गया है। जिले के मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचनी शुरू हो गई है। बताया गया है कि सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों से सीधे भेजी जाती है। सीबीएसई की परीक्षाएं अभी चल रही है। पिछले महीने 15 मार्च से सीबीएसई की परीक्षा शुरू हुई थी जो 30 मार्च तक चलेगी।