फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now fill up on Meerut-Karnal highway

अब मेरठ-करनाल हाईवे पर भरिये फर्राटा

Sun, 29 May 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Now fill up on Meerut-Karnal highway
मेरठ-करनाल हाईवे। - फोटो : SHAMLI
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिससे अब मेरठ और करनाल आने-जाने में अब कम समय लगने लगा है। हालांकि पुल और फ्लाईओवर का कार्य अभी बाकी है। जिसे पूरा होने में करीब 10 माह का समय लगेगा।
विज्ञापन

105 किमी लंबाई वाला मेरठ करनाल हाईवे पहले मेरठ से लेकर शामली जिले के बिडौली यमुना पुल तक 15 मीटर था। एनएचएआई को हस्तांतरित होने के बाद 2017 में बागपत एनएचएआई की इकाई ने मेरठ- करनाल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए करनाल के बाईपास से लेकर मेरठ बाईपास तक परियोजना तैयार करके केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी गई थी। स्वीकृति के बाद डेढ़ साल पहले दिनेश चंद एंड एंस कंपनी डीआरए को निर्माण एजेंसी नामित की गई थी। निर्माण एजेंसी ने मेरठ से लेकर करनाल बाईपास तक सड़क का काम लगभग पूरा कर दिया है। निर्माण के लिए पहले कई जगह हाईवे को वनवे किया गया था, लेकिन अब दोनों साइड वाहनों के लिए खोल दी गई हैं। बिटावदा फ्लाईओवर के अलावा सभी पुलों और फ्लाईओवर का कार्य तेजी से चल रहा है। मेरठ-इनका निर्माण कार्य पूरा होने में करीब 10 माह का समय लगेगा। मेरठ-करनाल हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा होने से छोटे-बड़े वाहन फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

काबड़ौत पुल पर सड़क की जा रही चौड़ी
मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत के पुल पर एक साइड की सड़क की चौड़ाई कम थी। जिसकी वजह से डिवाइडर की पूरा नहीं बनाया गया था। इससे हादसों की आशंका रहती थी। अब सड़क का चौड़ा किया जा रहा है। डिवाइडर को भी पूरा किया जाएगा। इसके लिए पुल पर मिट्टी डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहटा-सिंभालका फ्लाईओवर जून में होगा पूरा
दिल्ली-सहारनपुर के शामली बाईपास की जद में रेलवे के पुलों का निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। रेलवे के पुलों में बलवा में रेलवे पुल, मेरठ-करनाल हाईवे का शामली में रेलवे पुल, जलालाबाद और सहारनपुर जिले के ननौता, रामपुर मनिहारन, मनानी का पुल शामिल है। शामली में रेलवे के पुलों के पिलर खडे़े हो चुके है। गर्डर रखने व लिंटर डालने की अनुमति रेलवे से नहीं मिल पाई है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण कर रही कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक जितेंद्र बालियान ने बताया कि रेलवे के पुलों को छोड़कर सेहटा और सिंभालका के फ्लाईओवर अगले माह पूरे हो जाएंगे। रेलवे के फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरे होंगे। शामली तहसील से लेकर सेहटा के बीच 500 मीटर कार्य निर्माण एजेंसी पूरा करेगी। बाद में बलवा गांव के मुख्य गेट के पास बाईपास को काला करने का कार्य पूरा करने के बाद सिंभालका फ्लाईओवर की सर्विस लेन को काला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed