{"_id":"63fcef11d1f48cf3b10209b4","slug":"notorious-udham-singh-karnawal-lodged-in-unnao-jail-appeared-in-the-court-shamli-news-c-14-1-135360-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उन्नाव जेल में बंद कुख्यात उधम सिंह करनावल की कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उन्नाव जेल में बंद कुख्यात उधम सिंह करनावल की कोर्ट में पेशी
विज्ञापन
कैराना कोर्ट में कुख्यात उधम सिंह के आने की सूचना पर सुरक्षा में मौजूद पुलिस
फोटो
कैराना। 31 साल पुराने बस लूट के मामले में उन्नाव जेल में बंद कुख्यात उधम सिंह करनावल की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कैराना पुलिस के जवान कचहरी परिसर में मौजूद रहे। पेशी के बाद पुलिस उधम सिंह को उन्नाव जेल ले गई।
1992 में कैराना से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की बस को सुबह छह बजे ऊंचा गांव के पास लूट लिया था। इसमें उधम सिंह करनावल का नाम सामने आया था। बस लूट का मुकदमा कैराना स्थित कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को उन्नाव जेल में बंद उधम सिंह करनावल को गाड़ी कचहरी लेकर पहुंची। जहां सुरक्षा में पेशी कराई गई।पेशी के बाद उधम सिंह को बंदी रक्षक वापस उन्नाव जेल ले गए। संवाद