{"_id":"61140f7a8ebc3e74a33fdf01","slug":"notification-of-new-bypass-will-be-issued-soon-shamli-news-mrt5514270144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हाईवे को जोड़ने वाले नए बाइपास की अधिसूचना जल्द होगी प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हाईवे को जोड़ने वाले नए बाइपास की अधिसूचना जल्द होगी प्रकाशित
विज्ञापन
नए बाईपास की अधिसूचना जल्द होगी जारी
शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे और मेेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले नए बाईपास की 3डी की अधिसूचना प्रकाशन के लिए एनएचएआई की बागपत इकाई के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को पत्रावली भेज दी गई है। इस बाईपास की 3डी की अधिसूचना प्रकाशन के बाद जल्द ही मुआवजे की प्रक्रिया चालू हो जाएगी।
जिले में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास का निर्माण चल रहा है। पानीपत-खटीमा हाईवे का बाईपास बलवा से कंडेला तक पहले ही स्वीकृत है। पानीपत खटीमा हाईवे को मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले नए बाईपास की अधिसूचना केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से जून माह के प्रथम सप्ताह में प्रकाशित की गई थी। इस नए बाईपास की अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद ग्रामीणों की आपत्तियों की सुनवाई की थी। सुनवाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने बाईपास की 3डी की अधिसूचना प्रकाशन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल मार्ग को जोड़ने वाले नए बाईपास में छह गांव की 11.5844 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। बाईपास की अधिसूचना प्रकाशन के बाद 3जी के तहत बाईपास की जद में आने वाले किसानों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू होगी, जो अगले दो माह में पूरी हो जाएगी।