फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice to two teachers for recording hunger strike and hearing

Shamli News: अनशन व सुनवाई की रिकॉर्डिंग में दो शिक्षिकाओं को नोटिस

Sat, 10 Oct 2026 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 10 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Notice to two teachers for recording hunger strike and hearing
शामली। जिलाधिकारी कार्यालय में अनशन करने और सुनवाई के दौरान मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने दो शिक्षिकाओं को नोटिस जारी किया है। दोनों से नोटिस मिलने के तीन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण और संबंधित मोबाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए संतोष कुमार ने शुक्रवार को पत्र जारी करते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय मखमूलपुर-2 कांधला की शिक्षिका पूनम तोमर और प्राथमिक विद्यालय नाला नंबर-2 की नीरू नैन को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षिकाओं ने कार्यालय की अनुमति के बिना जिलाधिकारी कार्यालय में अनशन किया। इसके अलावा सात अक्तूबर को बीएसए कार्यालय में प्रकरण की सुनवाई के दौरान दूसरा मोबाइल फोन अधिकारी की मेज पर रखा गया था।
विज्ञापन

सुनवाई में खंड शिक्षा अधिकारी कांधला, ऊन और थानाभवन भी मौजूद थे। बीएसए कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मोबाइल रखे जाने और सुनवाई के बाद उसे वापस लेने की पुष्टि हुई है। यह कार्य सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय में जवाब और साक्ष्य नहीं मिलने या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।
उधर शिक्षिका पूनम का कहना है कि दो उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया था। रिकॉर्डिंग का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed