{"_id":"60f315d88ebc3e61c21f84d8","slug":"notice-to-38-officers-shamli-news-mrt5478476139","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 अधिकारियों को नोटिस
विज्ञापन
- आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर डीएम नाराज
- साढ़े तीन माह बाद शुरू हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
संवाद न्यूूज एजेंसी
फोटो...
शामली। साढ़े तीन माह के बाद शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर ने फरियादियों की शिकायतों सुना। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। इससे संबंधित 38 अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। डीएम जसजीत कौर के समक्ष फरियादियों की 35 शिकायतों में कुल पांच शिकायतों का निस्तारण किया। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से ना किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिले के 38 अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लंबित शिकायतों का निस्तारण अगले दो दिनों में करने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जन समस्याएं सुनने और शिकायत संबंधित लेखा-जोखा रजिस्टर भी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 के दृष्टिगत हेल्प डेस्क की भी कार्यालय के बाहर स्थापना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में 35 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर मात्र पांच का ही निस्तारण किया गया। ौके पर एसपी सुकीर्ति माधव, प्रभारी एसडीएम शामली शिव प्रकाश यादव, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल, प्रभागीय वन अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान मौजूद रहे।
एडीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायत
कैराना तहसील सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 18 शिकायतें आईं। जिनमें से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। शासन के नए निर्देश के तहत तीसरे शनिवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। लंबित शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में बहुत ही कम संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
ऊन में दर्ज हुईं 13 शिकायतें, दो का निस्तारण
ऊन। एसडीएम ऊन मणि अरोरा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिकायतों में पुलिस विभाग पांच, विद्युत निगम एक, बैंक की एक, राजस्व विभाग की चार, नगर निकाय की दो शामिल हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार अजय शर्मा समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।