{"_id":"5f91cda08ebc3e9bde7bd803","slug":"notice-of-bike-robbery-created-panic-shamli-news-mrt5074853154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूटने की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लूटने की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
बाइक लूट की सूचना से मचा हड़कंप
थानाभवन। दिनदहाड़े मोटरसाइकिल लूट ले जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि लूट की सूचना झूठी निकली। डीआईजी ने टेस्ट रिपोर्ट कराने के लिए थाने क्षेत्र में सीओ को भेजा था।
जनपद शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र में सतीश नाम के एक व्यक्ति ने थानाभवन मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित गन्ना सोसाइटी के पास से पुलिस को सूचना देकर कहा कि अज्ञात व्यक्ति उसे हथियारों से आतंकित करते हुए उसकी मोटरसाइकिल लूट कर ले गए। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही थानाभवन पुलिस में हड़कंप मच गया। थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित से बदमाशों व घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसकी सूचना वायरलेस सेट पर प्रसारित कर दी। इसके तुरंत बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। कुछ देर बाद ही मुजफ्फरनगर सदर सीओ कुलदीप कुमार थाने में पहुंचे और उन्होंने थानाभवन पुलिस को डीआईजी की टेस्ट रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डीआईजी के निर्देश पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली परखने के लिए उनके क्षेत्र में अपने व्यक्ति द्वारा लूट की सूचना दी थी। सीओ कुलदीप कुमार ने जानकारी देकर बताया कि डीआईजी की टेस्ट रिपोर्ट में लूट की सूचना के बाद थानाभवन पुलिस का काम का संतोषजनक निकला। डीआईजी को इसकी की रिपोर्ट भेज दी जाएगी।