फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice issued to permit holder for illegal sand mining

अवैध रेत खनन करने पर परमिट धारक को नोटिस जारी

Thu, 18 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to permit holder for illegal sand mining
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को गांव शीतलगढ़ी निवासी ओमपाल ने अवैध खनन किए जाने की शिकायत की थी। डीएम ने इस मामले में एसडीएम ऊन, खनन निरीक्षक शामली और झिंझाना थाना प्रभारी को गांव बिड़ौली और शीतलगढ़ी में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जांच अधिकारियों द्वारा दी गई संयुक्त रिपोर्ट में गांव शीतलगढ़ी में अवैध रूप से परमिट धारक द्वारा अपनी सीमांकित एरिया से बाहर सटी सीमा में खनन का कार्य किया जाना पाया गया। संयुक्त रिपोर्ट में अवैध रूप से सीमा से बाहर जाकर रेत खनन करने पर परमिट धारक का परमिट निरस्त करने तथा अवैध खनन करने पर जुर्माना वसूलने की संस्तुति की गई है। इस मामले में परमिट धारक को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर परिमट धारक तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं देता या संतोषजनक नहीं पाया जाता तो रायल्टी और खनिज मूल्य आदि की वसूली करने के साथ पट्टा निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed