{"_id":"bc11b1e1567675421213880490e1f8c2","slug":"note-the-pretext-of-distributing-pensions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के बहाने बांट रहे नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के बहाने बांट रहे नोट
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने का नया तरीका सामने आया है। गांव भैंसवाल में एक प्रत्याशी ने करीब 50 वोटरों के बैंक खाते में 1800-1800 रुपये डलवा दिए और कहा कि तुम्हारी पेंशन आई है। इस बारे में कुछ ग्रामीणों ने बैंक से जानकारी करने के बाद डीएम, एसपी और चुनाव आयोग को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है।
शिकायत कर ने वाले गांव भैंसवाल निवासी ओमपाल और विजयपाल ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशनधारकों के खाते में सीधे लखनऊ से रकम भेजी जाती है, लेकिन गांव के करीब 50 लोगों के खाते में सेल्फ के नाम से 1800-1800 रुपये डलवाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन व्यक्तियों को पेंशन के नाम पर रुपये खाते में डाले गए हैं, उनमें अधिकांश की उम्र 60 से कम है।
आरोप है कि प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने यह रकम ग्रामीणों को बांटी है, जबकि गांव में चर्चा फैला दी गई कि पेंशन मिल रही है। इतना ही नहीं कुछ ग्रामीणों को राशन कार्ड भी बांटे गए हैं। उनका कहना है कि ऐसा करके प्रत्याशी ने आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
डीएम से मांग की गई है कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। क्योंकि ऐसा करके आरोपी ने वोटरों को खरीदने का प्रयास किया है। उधर, इस मामले को लेकर भैंसवाल में बृहस्पतिवार शाम पंचायत भी हुई, जिसमें गांव के लोगों ने चुनाव में वोटरों को किसी तरह का प्रलोभन देने वाले का विरोध करने की बात कही।
गांव भैंसवाल निवासी बतीसा खाप के बाबा सूरजमल का कहना है कि पंचायत चुनाव में रुपये और शराब बांटने वाले को वोट ना दिया जाए। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसे प्रत्याशियों का बहिष्कार करें, जो वोटरों को खरीदने का प्रयास करें।
शामली-कांधला ब्लाक में लगाया फोर्स
शामली। तीसरे चरण में शामली-कांधला ब्लाक के लिए ग्राम प्रधान-पंचायत सदस्य चुनाव में अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र ड्रोन की नजर में रहेंगे। जिला प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स नहीं मिल पाया है। पूर्व में मिले फोर्स से ही काम चलाना होगा।
चुनाव सेल के प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के अनुसार तीसरे चरण के प्रधान-पंचायत सदस्य के चुनाव में दो एएसपी पांच सीओ, 27 निरीक्षक, 89 निरीक्षक, 74 हैड कांस्टेबिल, 394 कांस्टेबिल, 659 होमगार्ड, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिल्ट्री लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कैराना ब्लाक में ड्रोन की व्यवस्था रहेगी, जो अतिसंवेदनशील केंद्रों की निगरानी रखेगा।