फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Not justice, then Mahapanchayat

युवकों के परिजनों को न्याय नहीं मिला, तो महापंचायत

Tue, 04 Oct 2016 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 04 Oct 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
Not justice, then Mahapanchayat
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गढ़ीपुख्ता। घासीपुरा में मारे गए गौरव के घर मालैंडी गांव में खाप चौधरियों की पंचायत हुई। खाप चौधरियों ने         कहा कि यदि पुलिस प्रशासन           की ओर से गौरव के परिजनों को न्याय नहीं मिलता, तो महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर गांव मालैंडी में गौरव के यहां हुई पंचायत में रोहतक से आए तरसवीर राठी ने कहा कि हमारी खाप पीड़ित परिवार के साथ है। यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो महापंचायत की जाएगी। सुशीला दाहिया ने कहा कि गौरव सहित तीनों युवकों को   पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर में मार दिया और आत्महत्या की झूठी कहानी बना दी। यह प्रशासन के लिए बेहद शर्मनाक है। बतीसा खाप के बाबा सूरजमल ने कहा कि प्रदेश सरकार दूसरे समुदाय के लोगों की मौत पर 20-20 लाख रुपये मुआवजा देती है, जबकि हमारी खाप के युवकों की मौत पर किसी के आंसू तक नहीं निकलते।
विज्ञापन


जाट महासभा के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि घासीपुरा में तीन युवकों की हत्या यदि पुलिस ने नहीं की, तो क्या पाकिस्तानी आतंकवादियों ने वारदात की। क्योंकि जिस तरह से तीनों युवकों को मारा गया और पुलिस पहले इसे एनकाउंटर बताती रही और बाद में उसे आत्महत्या   बताकर कहानी बदलने की   कोशिश की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरव के परिजनों को    न्याय मिलना चाहिए। ग्राम प्रधान के भाई मनोज पंवार ने कहा कि गौरव हमारे गांव का बच्चा था। पूरा गांव गौरव के परिजनों के साथ खड़ा है। इस दौरान बहादुरगढ़ से आए तरसवीर, संजय राठी, ग्राम प्रधान अश्वनी पंवार, पूर्व प्रधान जयराज, बलराज मुखिया, देवेंद्र, संजीव श्यौरान, बबलू श्यौरान, गौरव के पिता त्रिलोक सिंह और भाई अक्षय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed