{"_id":"66f45e41ad56fcfb6807f594","slug":"nomination-papers-will-be-filed-today-for-delegates-in-sugarcane-committees-preparations-completed-shamli-news-c-26-1-smrt1047-128884-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ना समितियों में डेलीगेट के आज होंगे नामांकन पत्र दाखिल, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ना समितियों में डेलीगेट के आज होंगे नामांकन पत्र दाखिल, तैयारियां पूरी
Thu, 26 Sep 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। डेलीगेट के चुनाव के लिए जिले की शामली, ऊन व थानाभवन गन्ना समितियों में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए समिति अधिकारियों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।
बुधवार की शाम पांच बजे मतदाता सूची पर आई 245 आपत्तियों का निस्तारण करके समिति कार्यालयों पर अंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी गई है। डेलीगेट के लिए बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। डेलीगेट के लिए मतदान तीन अक्तूबर को होगा।
समितियों में डेलीगेट के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सभी छह काउंटरों पर बैरिकेडिंग कर ली गई है। शामली समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शामली गन्ना सहकारी समिति के 164 गांवों में 318 डेलीगेट का चुनाव होगा। 75 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके बाद निर्वाचित डेलीगेट समिति के 11 डायरेक्टर चुनेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
प्रत्याशी एक प्रस्तावक, एक अनुमोदक के साथ जाएगा
शामली गन्ना समिति के आरओ कैराना तहसीलदार अर्जुन सिंह ने बताया कि मतदाता सूची मेें शामिल किसान ही डेलीगेट का नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी एक प्रस्तावक, एक अनुमोदक के साथ जाएगा। एकल खिड़की पर नामांकन पत्र की एक सौ रुपये देकर बिक्री होगी।
ऊन में 117 डेलीगेट पर होंगे नामांकन
गन्ना समिति ऊन के तीन अक्तूबर को डेलीगेट के होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। ऊन गन्ना समिति पर कुल 16792 मतदाता 11 सर्किल में 117 डेलीगेट के लिए मतदान करेंगे। 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 30 सितंबर को नाम वापसी होगी।
थानाभवन में बने पांच काउंटर
थानाभवन गन्ना समिति में डेलीगेट के लिए 23 हजार 285 मतदाता 09 सर्किल पर 107 डेलीगेट के लिए वोटिंग करेंगे। समिति के सचिव भास्कर रघुवंशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दाखिल होने वाले नामांकन पत्रों की तैयारी कर ली गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पांच काउंटर बनाए गए है।
डेलीगेट से लेकर सभापति पद के लिए सपा उतारेगी प्रत्याशी
रालोद और भाजपा में सभापति पद के लिए जल्द होगा बंटवारा
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। सपा तीनों गन्ना समितियों पर डेलीगेट, डायरेक्टर, सभापति पद पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। गठबंधन में शामिल रालोद भाजपा सिर्फ सभापति के लिए अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।
सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि सपा समर्थित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीद लिए गए है। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने बताया कि भाजपा हाईकमान गन्ना समितियों के चुनाव में डायरेक्टर पद के लिए चुनाव होने के बाद रालोद के साथ बैठक करके समितियों का बंटवारा कर लेगी। रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने बताया कि गठबंधन में शामिल गन्ना समितियों में रालोद- भाजपा के बीच जल्दी बैठक होगी।