{"_id":"65f758afe37fbcd56e010074","slug":"nomination-papers-will-be-filed-from-20th-march-scrutiny-on-28th-withdrawal-of-nominations-on-30th-shamli-news-c-26-1-smrt1047-118186-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 20 मार्च से नामांकन पत्र होंगे दाखिल, 28 को जांच, 30 को नाम वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 20 मार्च से नामांकन पत्र होंगे दाखिल, 28 को जांच, 30 को नाम वापसी
Mon, 18 Mar 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेंस वार्ता करते डीएम एसपी
शामली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के लिए 20 मार्च से शामली कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू शुरू हो जाएगी। इसके लिए शामली कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया है।
डीएम रविंद्र सिंंह ने बताया कि पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र 20 मार्च से दाखिल किए जाएंगे। 27 मार्च नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 28 को जांच, 30 को नामांकन पत्र की वापसी होगी। 19 अप्रैल को मतदान और आगामी चार जून को मतगणना होगी। उन्होंने कहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। बताया कि निर्वाचन आयोग की चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी और चार प्रस्तावक जा सकते हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आनलाइन सुविधा भी होगी। सुविधा एप, वोटर हेल्प लाइन 1950 लागू रहेगी। डीएम ने कहा कि प्रत्याशियों को चुनावी खर्च की सीमा 95 लाख रुपये निर्धारित है। उम्मीदवारों को चुनावी खर्च के लिए बैंक में अलग खाता खुलवाना होगा। बैंक में खर्च का ब्योरा दर्ज कराना होगा। इस मौके पर एसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। पिछले शांति भंग करने, अभद्रता करने वाले 230 लोगों को चिह्नित किया गया है। गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और 110 जी के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, चुनाव प्रभारी हामिद हुसैन मौजूद रहे।