{"_id":"633b2f3a80a6bc6d62509361","slug":"nomination-letter-filed-for-the-election-of-municipal-employees-union-shamli-news-mrt6080877136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल
विज्ञापन
शामली में नगर पालिका में नामांकन पत्र जमा करते कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल
शामली। नगर पालिका परिषद शामली के स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कुछ कर्मचारियों ने वाल्मीकि जयंती के बाद कराए जाने की मांग को लेकर चुनाव प्रक्रिया का विरोध किया। कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बनी रही। चुनाव अधिकारी ने कहा कि बदलाव नहीं किया जा सकता।
नगर पालिका परिषद शामली में स्थायी कर्मचारियों का स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट शामली और संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के अलग-अलग अध्यक्ष व सचिव पद के लिए घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सुबह दस बजे से पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर कुछ कर्मचारियों ने चुनाव का विरोध करते हुए मांग रखी कि नौ अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम होने के बाद चुनाव कराया जाए। इस मांग पर अन्य कर्मचारियों ने आपत्ति करते हुए कहा कि चुनाव का कार्यक्रम पूर्व में घोषित हो चुका है, इसलिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाए।
इस दौरान कर्मचारियों के बीच कुछ देर तक गहमागहमी और हंगामे की स्थिति बनी रही। चुनाव अधिकारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने कर्मचारियों को समझाया कि चुनाव का कार्यक्रम पहले घोषित हो चुका है। इसलिए इस समय चुनाव कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया जा सकता। इसके बाद अध्यक्ष व सचिव पद के लिए दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक स्थाई कर्मचारियों के संगठन के अध्यक्ष पद के लिए मीरा देवी, अमित मोहन व प्रदीप टांक ने और सचिव पद के लिए मदनपाल, अमित शर्मा व संजीव निर्वाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
संविदा एवं आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के संगठन के अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र कुमार व मनोज कुमार ने और सचिव पद के लिए अश्वनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि आठ अक्तूबर को संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी मतदान करेंगे जबकि स्थायी कर्मचारियों का मतदान 14 अक्तूबर को होगा।

शामली नगर पालिका में नामांकन के दौरान हंगामा करते सफाई कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI