फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   nominated report against five

Shamli News: पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

Sat, 26 Aug 2023 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
nominated report against five
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भाकियू अराजनैतिक द्वारा कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों की गाड़ियों को रोकने और नोकझाेंक के मामले में आदर्श मंडी थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें पांच को नामजद करने के साथ ही 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
एसपी अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार को कलक्ट्रेट में किसानों के शांतिपूर्ण धरने में मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के कुछ बाहरी लोग शामिल हो गए थे। उन लोगों ने शांतिपूर्ण चल रहे धरने पर उन्होंने लोगों को उकसाकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की गाड़ी को घेरने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिस बल ने लोगों का हटाकर सभी गाड़ियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। एसपी ने बताया कि इस तरह की हरकत कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले कई लोगों को चिन्हित कर लिया गया है और बाकी की पहचान कराई जा रही है। ऐसे शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर इस मामले में एसआई विजय त्यागी की तरफ से थाना आदर्श मंडी में जनप्रतिनिधियों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें अक्षय त्यागी, धर्मेंद्र मलिक, अंकित त्यागी निवासीगण मुजफ्फरनगर और मुकुल निवासी रामपुरमनिहारान सहारनपुर के खिलाफ नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed