{"_id":"691394570f4a49ff040d1283","slug":"noman-of-jhinjhana-dies-cousin-amans-condition-critical-shamli-news-c-26-1-sal1002-153324-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: झिंझाना के नोमान की मौत, तहेरे भाई अमन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: झिंझाना के नोमान की मौत, तहेरे भाई अमन की हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/झिंझाना। दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम हुए धमाके में झिंझाना कस्बे के शाहमुबारिक कोटला मोहल्ले के 18 वर्षीय नोमान अंसारी की मौत हो गई। वहीं उसका तहेरा भाई कैराना के मोहल्ला बेगमनपुरा के रहने वाला 22 वर्षीय अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शामली जिले से दिल्ली कॉस्मेटिक की दुकान के लिए सामान लेने गए थे।
नोमान के पिता इमरान ने बताया कि सोमवार सुबह नोमान अपने चाचा के बेटे अमन के साथ झिंझाना से विरासत की कार में सवार होकर सामान खरीदने दिल्ली गया था। सामान खरीदने के बाद आईएसबीटी के पास पार्किंग में कार के पास पहुंचे। नोमान को याद आया कि सदर बाजार से कुछ और सामान खरीदना है।
दोनों कार चालक को वहीं छोड़कर ई-रिक्शा से सदर बाजार की ओर बढ़े। उन्हें जानकारी दी गई कि सड़क पार करते समय धमाका हुआ और नोमान इसकी चपेट में आ गया। नोमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अमन को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव तुरंत नहीं देने पर परिजनों ने दिल्ली पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया। सूचना पर सीओ श्याम सिंह और थाना प्रभारी झिंझाना भी परिजनों से मिलने कस्बे में पहुंचे।
विज्ञापन
दोपहर बाद नोमान का शव झिंझाना लाया गया, जहां पर भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।त