फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No trace of Abhishek found even after six days

Shamli News: छह दिन बाद भी नहीं मिला अभिषेक का सुराग

Fri, 05 Jun 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 05 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
No trace of Abhishek found even after six days
कैराना के शेखूपुरा में चिंतित बैठे उत्तराखंड में लापता हुए अभिषेक चौहान के परिवार के लोग-संवाद - फोटो : 1
कैराना। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से लौटते समय लापता हुए कंडेला के शेखूपुरा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। बेटे की तलाश में उत्तराखंड पहुंचे परिजन लगातार प्रशासन और राहत टीमों के संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

गांव शेखूपुरा निवासी अभिषेक चौहान 29 मई को पिंडारी ग्लेशियर के जीरो प्वाइंट से लौटते समय लापता हो गया था। सूचना मिलने पर उसके पिता बीएसएफ इंस्पेक्टर रघुराज चौहान, माता और बहन अहमदाबाद से उत्तराखंड पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार को गांव में मौजूद अभिषेक के चाचा श्याम सिंह ने बताया कि उनके भाई ने फोन पर जानकारी दी है कि अभी तक अभिषेक का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में अभिषेक लापता हुआ है वहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या है, जिसके कारण संपर्क करने में भी दिक्कत आ रही है। अभिषेक के सकुशल लौटने की उम्मीद में परिवार और ग्रामीण लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। गांव में भी उसके लापता होने को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

कैराना के शेखूपुरा में चिंतित बैठे उत्तराखंड में लापता हुए अभिषेक चौहान के परिवार के लोग-संवाद

कैराना के शेखूपुरा में चिंतित बैठे उत्तराखंड में लापता हुए अभिषेक चौहान के परिवार के लोग-संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed