फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No resources, how to improve sports talent

संसाधन न सुविधाएं, कैसे निखरें खेल प्रतिभाएं

Thu, 27 Aug 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
No resources, how to improve sports talent
शामली उधम सिंह स्टेडियम - फोटो : SHAMLI
शामली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है, लेकिन जनपद में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं और संसाधनों का टोटा है। करीब दो दशक पूर्व बने एक मात्र शहीद ऊधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम भी सिर्फ नाम का है। वहां पर खेल का सामान तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को अभ्यास करने की कोई सुविधा यहां नहीं है।
विज्ञापन

शहर में भैंसवाल रोड पर नवीन मंडी के पीछे शहीद ऊधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम करीब दो दशक पहले बना था। इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधा और संसाधन के नाम पर कुछ नहीं है। स्टेडियम बनने के समय जो खेल का सामान आया था, वह भी खराब हो चुका है और टूटा फूटा पड़ा हुआ है। इसके बाद से कोई सामान खिलाड़ियों के लिए नहीं आया है। कोरोना काल शुरू होने से पहले तक मैदान में सुबह-शाम युवा दौड़ लगाते है। इसके अलावा कुश्ती और कबड्डी आदि खेलते रहे हैं, लेकिन खेल के लिए कोई सामान यहां पर उपलब्ध नहीं है। खिलाड़ियों के लिए संसाधन और सुविधाएं न होने से यहां प्रतिभाएं निखरने के बजाए दम तोड़ती नजर आती है।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम न क्रीड़ा विभाग का दफ्तर
शामली को 28 सितंबर 2011 को नया जनपद बनाया गया था। जनपद को बने हुए करीब नौ साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां पर जिला क्रीड़ा विभाग का कार्यालय तक नहीं खुल पाया है। इसके अलावा जिला खेल स्टेडियम के लिए बजट स्वीकृत होना तो दूर की बात है, अभी तक भूमि का आवंटन तक नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहीद ऊधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम बनने के समय ही खेल का सामान आया होगा। वह सामान पुराना और खराब हो चुका है। इसके बाद स्टेडियम में खेल का कोई नया सामान नहीं आया है। एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती और रेस करने के लिए मैदान में ट्रैक बना हुआ है। - एमएस तोमर, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी।

शामली उधम सिंह स्टेडियम  में  खराब  पडे खेल  उपकरण

शामली उधम सिंह स्टेडियम में खराब पडे खेल उपकरण- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed