{"_id":"621538d03b8dc251f0579494","slug":"no-photos-of-241-students-on-the-board-s-website-shamli-news-mrt577969356","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की वेबसाइट पर 241 विद्यार्थियों के फोटो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की वेबसाइट पर 241 विद्यार्थियों के फोटो नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड की वेबसाइट पर 241 विद्यार्थियों के फोटो नहीं
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की तैयारी के बीच वेबसाइट पर जिले के 26 विद्यालयों के 241 विद्यार्थियों के फोटो अपलोड नहीं हो पाए हैं। बोर्ड ने डीआईओएस कार्यालय को पत्र भेजकर जानकारी दी तो विभाग में खलबली मच गई। डीआईओएस ने संबंधित विद्यालयों को पत्र भेजकर फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 2022 में हाईस्कूल में 13024 और इंटर में 11845 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सभी विद्यार्थियों का फोटो सहित डाटा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसी के आधार पर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र आदि वेबसाइट पर तैयार किए जाने हैं। बोर्ड की तरफ से डीआईओएस कार्यालय को पत्र भेजकर अवगत कराया गया कि वेबसाइट पर जिले के हाईस्कूल के 18 और इंटर के 223 कुल 241 विद्यार्थियों के फोटो अपलोड नहीं हैं। ये विद्यार्थी 26 विद्यालयों के हैं। बोर्ड ने जल्द से जल्द विद्यार्थियों के फोटो अपलोड कराने के निर्देश दिए। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि सभी स्कूल-कालेजों से वेबसाइट पर फोटो सहित डाटा अपलोड किया गया है। किसी तकनीकी वजह से कुछ विद्यार्थियों के फोटो अपलोड नहीं हुए होंगे। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।