{"_id":"59e25d3a4f1c1b71548b7542","slug":"no-one-will-be-spared-big","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई कितना भी बड़ा हो बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई कितना भी बड़ा हो बख्शा नहीं जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि गैस के प्रभाव से बीमार हुए बच्चों का मामला गंभीर है। इस प्रकरण में पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा है। जांच पूरी होने दो। आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे कोई कितना बड़ा क्यों न हो।
शनिवार को शामली में कृषि उत्पादन मंडी समिति में आयोजित समारोह में पहुंचे राज्यमंत्री सुरेश राणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बच्चों के बीमार होने के मामले में शासन पूरी तरह गंभीर है और प्रकरण पर नजर रखी जा रही है। मेरठ के अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों से मिलने वह अस्पताल गए थे। बच्चों के परिजनों से भी बातचीत की। फिलहाल बच्चों की हालत में सुधार है।
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के पीछे जो भी कारण हो, उनका गहनता से पता लगाया जा रहा है। पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों की टीमें जांच करने में लगी हुई हैं। जल्दी ही जांच पूरी होने पर निष्कर्ष सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है। जिस कारण से भी
विज्ञापन
हादसा हुआ, वह स्पष्ट होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।