फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No murderers clue, no identification of young women

ना हत्यारों का सुराग, नहीं हुई युवतियों की पहचान

Thu, 21 May 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
No murderers clue, no identification of young women
कैराना (शामली) में जगनपुर के जंगल में घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्कवॉड की टीम। - फोटो : SHAMLI
शामली/ कैराना। कंबल में लिपटे शव। काला पड़ चुका खून और मौके पर बाइक के पहियों के निशान। इन बातों से संभावना बढ़ रही है कि युवतियों की हत्या कई घंटे पहले हो चुकी थी और शवों को यहां लाकर डाला गया, लेकिन शनाख्त ना होने और कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात कैराना क्षेत्र में जगनपुर के जंगल में खेत से दो युवतियों के शव मिले थे। ईख के जिस खेत में शव मिले, उसके पास ही सुबह से खेतों में काम कर रहे अमित, नरेंद्र और सोनू ने बताया कि बुधवार को वे सुबह करीब पांच बजे अपने खेतों पर आ गए थे और पूरे दिन खेत पर ही काम करते रहे। उन्होंने किसी को आते नहीं देखा। दोनों शव अंदर खेतों में थे। ऐसे में संभावना है कि किसानों के आने से पहले ही ये शव यहां लाकर डाले जा चुके थे। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि शवों पर खून भी जमकर काला हो गया था। पास में कंबल भी था, उसमें शव लिपटे थे। संभावना है कि हत्या पहले हो चुकी और बाद में यहां पर शव लाकर डाले गए।
विज्ञापन

आसपास के हो सकते हैं हत्यारे
लॉकडाउन में पुलिस जगह जगह चेकिंग कर रही है। ऐसे में कहीं दूर से हत्या करके दोनों के शव लाकर फेंकना आसान नहीं लग रहा है। आशंका है कि हत्यारे आसपास के ही रहने वाले हैं और खेतों के रास्ते दोनों लड़कियों को लाया गया और हत्या कर ईंख के खेत में शव फेंक दिए और आसानी से निकल भी गए। पुलिस को लग रहा है कि घटना के तार कैराना कस्बे या आसपास के ही किसी गांव से जुडे़ हो सकते हैं। हालांकि चर्चाएं अन्य भी चल रही हैं, जिसमें ऑनर कीलिंग भी एक बिन्दु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखकर रूह कांप गई
बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत पर पानी चला रहे किसान श्याम लाल ने बताया कि कल शाम 7 बजे जब पर अपने ईख के खेत में खाद डालने गया तो शव पड़े देखे। उसकी रूह कांप गई। तुरंत कांस्टेबल प्रदीप को फोन से सूचना दी। प्रदीप ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस यहां आई।
ये थी घटना
बुधवार देर शाम जगनपुर के जंगल में श्याम लाल के ईख के खेत में दो युवतियों के शव मिले थे। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। गले पर भी निशान थे। शव कंबल में बंधे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया था।
कोट -
आसपास के कई गांवों के प्रधान और जिम्मेदार लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई। हरियाणा के पानीपत, करनाल के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर पुलिस को भी युवतियों के फोटो भेजे गए हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस की चार टीमें जांच करने में लगी हैं। - विनीत जायसवाल, एसपी शामली
डॉग स्क्वॉड भी नहीं लगा सका सुराग
कैराना। दो युवतियों की हत्या के मामले में पुलिस की चार टीम छानबीन में लगी हैं। ईख के खेतों के आसपास पुलिस ने घंटो छानबीन की। डॉग स्क्वॉड भी बुलाया, लेकिन पानी भरा होने की वजह से खेतों में नहीं घुस सका। केस में क्राइम ब्रांच के अलावा कैराना थाने की दो टीमें लगाई हैं। एक सर्विलांस एक्सपर्ट टीम को भी जुटाया गया है। चूंकि दोनों शवों की शनाख्त नहीं हुई है। पुलिस सुराग तलाश रही है, ताकि जांच की शुरूआत हो सके। बृहस्पतिवार सुबह ही पुलिस टीमें ईख के खेत पर पहुंच गई। करीब एक किमी क्षेत्र में पूरी तरह सघन तलाशी ली गई, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला। खेत के आसपास बाइक के निशान जरूर थे।
डाग स्क्वॉड एक्सपर्ट दीपक चौहान ने बताया कि डॉग मृतका या आरोपियों की किसी वस्तु, सूखी जमीन पर पदचिन्ह, कपडा आदि को सूंघ सकता है, लेकिन जहां पानी भरा हो अथवा समय एक दिन से अधिक हो गया हो, वहां पर डॉग कुछ खास नहीं कर पाता।

सिर में हुए चोट से हुई थी युवतियों की मौत
शामली। कैराना में खेत में मिले युवतियों के शवों के पोस्टमार्टम में उनकी मौत की वजह सिर में गहरी चोट लगना आया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि दोनों युवतियों के सिर में धारदार हथियार से गहरे प्रहार किए गए हैं। सिर में चोट से ही उनकी मृत्यु हुई है। उनके गले पर कोई निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में संभव है कि गले पर जो हल्के निशान लग रहे थे वे दुपट्टे आदि के हों। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि भी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा शवों की शनाख्त के प्रयास जारी हैं।

कैराना के जगनपुर में घटना की जानकारी देते आसपास के खेतों के किसान

कैराना के जगनपुर में घटना की जानकारी देते आसपास के खेतों के किसान- फोटो : SHAMLI

कैराना के जगनपुर जंगल में दो युवतियों के शव मिलने पर ईख के खेत में जांच करती पुलिस

कैराना के जगनपुर जंगल में दो युवतियों के शव मिलने पर ईख के खेत में जांच करती पुलिस- फोटो : SHAMLI

कैराना (शामली) में दो युवतियों के शव मिलने के बाद खेत का निरीक्षण करती पुलिस और डाग स्क्वॉड की टीम।

कैराना (शामली) में दो युवतियों के शव मिलने के बाद खेत का निरीक्षण करती पुलिस और डाग स्क्वॉड की टीम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed