फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   no holiday on independence day

स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होगी छुट्टी

Fri, 12 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 12 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
no holiday on independence day
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी। - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली में स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थाएं बिजली की रोशनी से जगमगाएंगी। इस दिन अवकाश घोषित नहीं किया जाएगा। अवकाश घोषित करने वाली शिक्षण संस्थाओं के संचालकों एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  प्लास्टिक के झंडों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सुजीत कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई शिक्षण संस्थान अगर बंद मिले तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने  जनपद की समस्त नगर पालिका, नगर पंचायत में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई कराए जाने के साथ स्वतंत्रता दिवस पर माल्यार्पण की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बढ़ते हुए प्रदूषण स्वच्छ पर्यावरण को रेखांकित किया जाए। इस मौके पर एडीएम भरत पांडेय ने कहा कि प्लास्टिक के झंडों का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिजली की रोशनी सजावट करने और सीधा तिरंगा झंडा लहराये जाने व सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसडीएम ऊन अवधेश सिंह, एसडीएम भानू प्रताप यादव, डिप्टी कलक्टर रामअवतार गुप्ता, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी राजवीर सिंह, जिला विद्यलाय निरीक्षक एसएन सिद्दकी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, कृृृषि उपनिदेशक हरेंद्र उपाध्याय, एआरटीओ  कय्यूम आदि रहे।
 समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, चेयरमैन एलम उदयवीर सिंह, ईओ गढ़ीपुख्ता रवि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed