फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No curfew, no riots, all is well in UP: Yogi

ना कर्फ्यू-ना दंगा, यूपी में सब चंगा : योगी -शामली के वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया -बाबा न्यादरदास की 121वीं जयंती के कार्यक्रम में भी हुए शामिल

Mon, 24 Apr 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
No curfew, no riots, all is well in UP: Yogi
शामली वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को सम्बो​धित करते मुख्यमंत्री  योगी आदित्य नाथ
फोटो
विज्ञापन


शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी से माफिया और गुंडा टैक्स वसूलने वाले अब भूमिगत हो गए हैं। उनके लिए दो आंसू बहाने वाले भी नहीं हैं। ना कर्फ्यू है ना दंगा, यूपी में सब चंगा। मुख्यमंत्री निकाय चुनाव का शंखनाद करने के लिए सोमवार को जिले में पहुंचे थे। यहां वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद खेड़ी बैरागी गांव में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की 121वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए।

जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी में अब कर्फ्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है। गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई है। पहले कैराना से व्यापारियों का पलायान होता था। नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता था। व्यापारियों से जबरन गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। अब ऐसा नहीं है। पहले प्रदेश में सिर्फ चार जनपदों को बिजली मिलती थी। 71 जनपदों को अंधेरे में रखा जाता था। भाजपा सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया। बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया। गुंडों और माफिया के कारण पलायन कर गए व्यापारी वापस लौट आए हैं और बेखौफ होकर व्यापार कर रहे हैं। सभी निकायों में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में बुलेट ट्रेन की तेजी जैसा विकास होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed