फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No case of Corona found for the fourth time in 23 days

23 दिन में चौथी बार कोरोना का नहीं मिला कोई केस

Sun, 17 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
No case of Corona found for the fourth time in 23 days
शामली। जनपद में 23 दिन में चौथी बार कोरोना संक्रमित का कोई नया केस नहीं मिला है। कोरोना के पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या अब 33 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जनपद में अलग-अलग स्थानों से 1151 सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच की गई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। कोई नया केस पॉजिटिव नहीं मिला है। कोरोना के पांच मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 33 हो गई है। पिछले 23 दिन में चौथी बार ऐसा हुआ है जब कोरोना का कोई केस नहीं मिला। इससे पहले 25 दिसंबर, 11 व 15 जनवरी को भी कोरोना का नया केस नहीं मिला था।
विज्ञापन

उधर, कैराना ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलिन बस्तियों में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 136 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की। एंटीजन किट से 86 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 50 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed