फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nirali glory of independents

निर्दलीय प्रत्याशियों की महिमा निराली

Sun, 29 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 29 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Nirali glory of independents
netaji
शामली। चुनाव में राजनीतिक दलों से टिकट लेने की होड़ मचती है, मगर निर्दलीय प्रत्याशी भी कम नहीं हैं। बीते चुनावों के आंकड़े बयां करते हैं कि निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत भले ही दर्ज न की हो, मगर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के हार जीत के आंकड़ों को गड़बड़ाने में वह कभी पीछे नहीं रहे। यही वजह है
विज्ञापन

कि राजनीतिक दलों से घोषित प्रत्याशियों की नजरें निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी रहती हैं। 

इस बार के विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर कुल 33 प्रत्याशी हैं, जिनमें 14 निर्दलीय हैं। कैराना सीट पर चार, थानाभवन पर चार और शामली सीट पर छह निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वैसे तो निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी जीत के लिए प्रयास करते हैं, मगर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का प्रयास रहता है कि किसी तरह निर्दलीय प्रत्याशियों से अंदरूनी तौर पर समझौता कर लिया जाए या फिर सामने वाले मुकाबले के प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने की जुगत भिड़ाई जाए। 
विज्ञापन


हालांकि पुराने आंकड़े बयां करते हैं कि निर्दलीय प्रत्याशी अंत तक चुनाव मैदान में अड़े रहे, वोट बेशक कम पाए, मगर हार जीत के आंकड़ों में उलटफेर करने में उनकी भूमिका कम नहीं रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 के चुनाव की स्थिति 
तब थानाभवन सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव परिणाम को उलटकर रख दिया था। इस सीट पर एकमात्र निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में  इम्तियाज अली खान ने चुनाव लड़ा था, जिन्हें 1321 वोट मिले थे।  

 वहीं, चुनाव जीते भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा को 53719 और दूसरे नंबर पर रहे रालोद प्रत्याशी अशरफ अली खान को 53454 वोट मिले थे।   इस लिहाज से अशरफ अली खान महज 265 वोटों से हार गए थे।   यदि निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज अली खान को मिले 1321 वोटों में से आधे भी अशरफ अली खान को मिल जाते, तो चुनाव परिणाम भी     बदल जाता। इसी तरह कैराना सीट पर पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने   चुनाव लड़ा था, जिनमें सर्वाधिक 5862 वोट अब्दुल अजीज अंसारी को मिले थे।


अन्य चार निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर कुल पांचों   प्रत्याशियों को 9457 वोट मिले थे। वहीं, इस सीट पर जीते भाजपा प्रत्याशी हुकुम सिंह को 80293 और दूसरे नंबर पर रहे बसपा के    हाजी अनवर हसन को 60750 वोट मिले थे। शामली सीट पर कुल    26 प्रत्याशी थे, जिनमें 10 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। सर्वाधिक  749 वोट अजित प्रसाद को मिले थे। बाकी प्रत्याशियों के वोटों को         जोड़ा जाए, तो 3150 वोट सभी प्रत्याशियों को प्राप्त हुए थे। जीत दर्ज कराने वाले कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मलिक को 53947 और दूसरे नंबर पर रहे सपा के वीरेंद्र सिंह को 50206 वोट प्राप्त हुए थे। इन दोनों में  हार जीत का अंतर 3741 रहा था। 

इस बार सीटवार निर्दलीय प्रत्याशी 
कैराना    सेठपाल, विनोद कोरी,     धर्मवीर कश्यप, 
    संदीप कुमार 
थानाभवन    राहत अली, परवेज
     अली, सहदेव और
     सुनील 
शामली    मनीष चौहान, संजीव 
    लोकेंद्र सिंह, ओमपाल 
    सिंह, संजीव कुमार, 
    गुफरान काजमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed