फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine women officers including DM got HPV vaccine

डीएम सहित 9 महिला अधिकारियों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन

Fri, 12 Aug 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nine women officers including DM got HPV vaccine
शामली कलक्ट्रेट में एचपीवी वैक्सीन लगवाने के बाद डीएम जसजीत कौर व अन्य महिला अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर समेत नौ महिला अधिकारियों ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाई।
डीएम ने कहा कि इस प्रयास से जनपद में संदेश देना चाहते हैं कि ये वैक्सीन बहुत सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का यदि समय से इलाज नहीं होता तो यह बहुत ही खतरनाक साबित होता है। इस कैंसर की बीमारी से बचने के लिए यह वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। डीएम ने बताया कि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्राथमिकता में है। दो माह पूर्व जनपद में भ्रमण के दौरान सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उन्होंने इस वैक्सीन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया था। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं और बच्चियां आगे आ सकें। इसी क्रम में महिलाओं व बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है।

डीएम ने जिले के लोगों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों, बहनों व पत्नी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर की वैक्सीन 9 से 14 वर्ष की लड़कियों को प्रथम डोज से दो माह के अंतराल पर दूसरी डोज लगाई जाती है। 15 से 45 साल तक की महिलाओं को तीन खुराक लगाई जाती हैं। जिसमें प्रथम डोज से दो माह के अंतराल पर दूसरी डोज और छह महीने पर तीसरी डोज लगाई जाती है। एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए सीएमओ कार्यालय में और मोबाइल नंबर 8954605931 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर डिप्टी कलक्टर मणि अरोड़ा व निकिता शर्मा, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी, डॉ. नीलम शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed