फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine opposition members opened front against Jhinjhana Chairman

Shamli News: झिंझाना चेयरमैन के खिलाफ विपक्षी नौ सदस्योंं ने मोर्चा खोला

Sun, 08 Oct 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 08 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nine opposition members opened front against Jhinjhana Chairman
ऊन तहसील में ज्ञापन देने पहुचे झिंझाना के सभासद
शामली। झिंझाना नगर पंचायत के विपक्षी सदस्यों ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोेल दिया है। नौ सदस्यों ने ऊन तहसील में एसडीएम विजयशंकर सिंह से मुलाकात करके ज्ञापन दिया। उन्होंने चेयरमैन सुरेशपाल कश्यप पर आरोप लगाया कि बिना बैठक किए मनमाने ढंग से कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को झिंझाना नगर पंचायत के सदस्य पिंकी, जिशान कुरैशी, नसीर,जहागीर खान, शाहनाज राणा, कुसुम, रेहाना, हाशिम आदि ने ऊन तहसील में पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विजय शंकर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि झिंझाना नगर पंचायत चेयरमैन सुरेशपाल कश्यप बिना बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हुए विकास कार्य करा रहे हैं। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए हैं
झिंझाना नगर पंचायत के चेयरमैन सुरेश कश्यप का कहना है कि विकास कार्यों के प्रस्ताव नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में पारित किए गए हैं। बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव के बाद विकास कार्य शुरू कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed