{"_id":"6075e86e8ebc3e245976a0a1","slug":"night-curfew-will-be-imposed-if-there-are-500-cases-in-the-district-shamli-news-mrt5343663104","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 केस होने पर लगाया जाएगा नाइट कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 केस होने पर लगाया जाएगा नाइट कर्फ्यू
विज्ञापन
जिले में 500 केस होने पर लगाया जाएगा नाइट कर्फ्यू
शामली। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जनपदों के धर्म गुरुओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। जिले के धर्मगुरुओं ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के संवाद को सुना। उधर, डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। जनपद में 500 केस होने पर नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। जनपद में वर्तमान में 347 सक्रिय केस हैं।
एनआईसी में वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में शामली जनपद के धर्मगुरु शामिल हुए। राज्यपाल ने धर्मगुरुओं से कहा कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करने और ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने के लिए विभिन्न वर्गों को प्रेरित किया जाए। लोगों को प्रेरित करें कि अनावश्यक घर से बाहर ना जाएं। फेस मास्क का इस्तेमाल करें। हाथों को बार-बार साबुन पानी से साफ करें। युवाओं और बच्चों को जागरूक करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है और यह लड़ाई सिर्फ सरकार की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक तबके की है। इसलिए इस लड़ाई में हर स्तर की सक्रिय भूमिका अपेक्षित है। मुख्यमंत्री ने कहा की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए। धर्म स्थलों पर भीड़ ना हो। कोरोना के प्रोटोकॉल का सभी को पालन करना है। टीकाकरण उत्सव अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को अधिक से अधिक टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जाए। इस दौरान कलक्ट्रेट एनआईसी में डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि धर्मस्थलों में एक समय में पांच से ज्यादा लोगों को प्रवेश न दिया जाए। प्रसाद वितरण एवं लंगर आदि का आयोजन न करें। कोरोना के केस जनपद में बढ़ रहे हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।