फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NIA investigating Tehseem's international connections

Shamli News: तहसीम के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को खंगाल रहा एनआईए

Thu, 09 Nov 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
NIA investigating Tehseem's international connections
शामली। आईएसआई एजेंट के आरोप में जेल में बंद कलीम का भाई तहसीम उर्फ मोटा जांच एजेंसियों के रडार पर है। एसटीएफ, एनआईए और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी है। साथ ही उसका अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन खंगालने में जुटी है। तहसीम के पकड़े जाने के बाद कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस और जांच एजेंसियों को आशंका है कि पाक में बैठे आईएसआई एजेंटों की मदद से तहसीम अभी भी देश में हेरोइन और अन्य नशे की सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली निवासी कलीम को एसटीएफ ने 17 अगस्त को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने कलीम को आईएसआई एजेंट होने का दावा किया था। एसटीएफ ने कलीम के साथ ही उसके भाई तहसीम उर्फ मोटा को भी आईएसआई के संपर्क में होना बताते हुए मामला दर्ज किया था। बताया गया है कि कलीम के पकड़े जाने से पहले ही तहसीम आईएसआई के संपर्क में था। तहसीम पर ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी और जाली करेंसी के मामले दर्ज हैं, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। एसटीएफ, स्थानीय पुलिस और एनआईए समेत कई जांच एजेंसियां तहसीम की तलाश में जुटी है। मंगलवार को एनआईए ने शामली में तहसीम की तलाश में छापा मारा था और मकान सील करने की कार्रवाई की। तहसीम का नेटवर्क पाकिस्तान के अलावा, अफगानिस्तान और नेपाल समेत कई देशों में फैला होना बताया जाता है। इस तरह का इनपुट मिलने के बाद से ही जांच एजेंसियां तहसीम के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को खंगालने में जुटी हुई है। एसपी अभिषेक का कहना है कि तहसीम को पकड़ने के लिए पुलिस भी लगी हुई है। जांच एजेंसियों की मदद से उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

गली में छाया रहा सूनापन, आवाजाही रही कम
शामली। एनआईए के मंगलवार को छापे के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी बर्फ वाली गली में सूनी पड़ी रही। लोगों में इस बात की चर्चा रही कि कहीं फिर से तो कई टीम छापा मारने न पहुंच जाए। इसे लेकर अन्य दिनों के मुकाबले इस गली में लोगों की आवाजाही भी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed