{"_id":"653ea6f37172d694900659c9","slug":"nhai-does-not-have-budget-for-overhead-bridge-and-roundabout-how-should-the-construction-be-done-shamli-news-c-26-1-smrt1047-11227-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उपरिगामी पुल और गोलचक्कर के लिए एनएचएआई के पास बजट नहीं, कैसे हो निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उपरिगामी पुल और गोलचक्कर के लिए एनएचएआई के पास बजट नहीं, कैसे हो निर्माण
Mon, 30 Oct 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
शामली। तहसील, बलवा, बधेव और गोहरनी गांव के पास चौराहों पर उपरिगामी पुल और गोलचक्कर बनने की उम्मीद अभी नहीं की जा सकती है। क्योंकि इनके निर्माण के लिए एनएचएआई के पास बजट नहीं है जबकि यहां हादसों की आशंका हर समय बनी रहती है।
दरअसल, पानीपत खटीमा हाईवे का बनत बाईपास, दिल्ली-शामली-सहारनपुर का बाईपास और मेरठ करनाल का टपराना बाईपास गोहरनी, तहसील के सामने और बधेव गांव में आपस में मिल रहे हैं। दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर बलवा में पानीपत खटीमा का कंडेला और बलवा बाईपास का क्रास जंक्शन बना हुआ है। यहीं से दिल्ली-सहारनपुर का बाईपास शुरू हो रहा है। चौराहों के मिलने के कारण लोग आए दिन हादसों के कारण यहां पर उपरिगामी पुल और गोलचक्कर की मांग कर रहे हैं।
विरोध में लोगों ने हादसे के बाद बलवा में प्रदर्शन किया था और जाम लगाया था। हंगामे के बाद मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचा था। मंत्री के निर्देश पर भारत माला परियोजना के जीएम रविंद्र सिंह ने शामली जिले में निर्माणाधीन हाईवे के बाईपास के चौराहों पर चूक की रिपोर्ट तलब की थी। टीम ने शामली जिले में बलवा-शामली तहसील समेत चार चौराहों पर गोल चक्कर और उपरिगामी पुल स्वीकृत करने की रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी थी। बाद में बागपत एनएचएआई शाखा ने शामली जिले के सभी चार चौराहों पर उपरिगामी पुल का प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेजा लेकिन उपरिगामी पुल एवं गोलचक्कर के लिए अभी तक कोई बजट नहीं मिला है। एनएचएआई के क्षेत्रीय मैनेजर संजीव शर्मा का कहना है कि अभी कोई बजट नहीं मिला है। बिना बजट के निर्माण कैसे हो?
विज्ञापन
एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एनएचएआई की ओर से शामली जिले के चौराहों का सर्वे करके रिपोर्ट दी गई है। प्रोजेक्ट की मंजूरी के बाद अभी धनराशि जारी नहीं की गई है।
बलवा चौराहे पर गति अवरोधक हटाकर दौड़ाए जा रहे वाहन
हादसे के बाद पानीपत-खटीमा हाईवे का बलवा बाईपास को बंद कर दिया गया था। वाहन चालक अवरोधक को हटाकर चार पहिया वाहनों को पानीपत-खटीमा हाईवे के बलवा बाईपास पर बेरोकटोक दौड़ा रहे हैं।
मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे सांसद
कैराना सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि शामली जिले के हाईवे और बाईपास के चौराहों के मामले में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मिलेंगे। जल्द ही शामली जिले के हाईवे और बाइपास के चौराहों की कार्य योजना का बजट स्वीकृत कराया जाएगा।