{"_id":"57d054dd4f1c1be906318780","slug":"next-year-full-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल मिलेगी भरपूर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल मिलेगी भरपूर बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
अगले साल मिलेगी भरपूर बिजली
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में इस साल के दिसंबर जिले के ज्यादातर बिजलीघरों की ओवरलोड समाप्त हो जाएगा। अगले साल बिजली उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। कलक्ट्रेट, थानाभवन, कैडी, नौजल समेत आधा दर्जन बिजलीघरों पर 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो जा चुका है। कलक्ट्रेट बिजलीघर 20 सितंबर और अन्य सभी बिजलीघर दो अक्तूबर तक चालू कर दिए जाएंगे।
जिले में दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बिजलीघरों का सर्वे कराया जा रहा है। इसमें कनियान, हिरनवाड़ा, तितरवाड़ा, भोगी माजरा में नए बिजलीघरों की स्वीकृति मिल गई है। इन बिजलीघरों का निर्माण 15 सितंबर से शुरू हो जाएगा। वहीं अन्य बिजलीघरों की ओवरलोडिंग समाप्त करने के लिए कलक्ट्रेट बिजलीघर, थानाभवन, कैडी, नौजल, झिंझाना टाऊन, रामपुर खेड़ी, कांधला टाउन, झिंझाना रोड, आलदी, डुंढ़ार आदि बिजलीघरों का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
कलक्ट्रेट बिजलीघर का निर्माण 20 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद इस बिजलीघर को चालू कर दिया जाएगा। आदर्श मंडी बिजलीघर का लोड समाप्त करने के लिए दो फीडरों को कलक्ट्रेट बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। कलक्ट्रेट बिजलीघर से जिला मुख्यालय के सभी कार्यालय एवं आवासों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल पावर डेवलपमेंट सिस्टम अथवा ओपीडीएस योजना में खोड़समा, इस्सोपुर टील, ऊन टाउन बिजलीघरों का निर्माण दिसंबर तक समाप्त हो जाएगा। पावटी कला, मसूरा, अब्दाननगर, पिड़ौरा, किवाना, इस्लामपुर, घसौली बिजलीघरों की क्षमता 15 सितंबर तक दस एमबीए बढ़ाई जाएगी। पाव कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि दिसंबर तक सभी बिजलीघरों का ओवर लोड खत्म करने का उद्देश्य है। शासन की मंशा है कि अगले साल जिले को कटौती मुक्त और भरपूर बिजली दी जाए।